Practical warehouse decisions

वेयरहाउस के बेहतर निर्णय

फ्री कैलकुलेटर और सरल उदाहरणों से शुरुआत करें।

फिल रेट क्या है?

पहली शिपमेंट में पूरी भेजी गई ऑर्डर लाइनें ÷ कुल ऑर्डर लाइनें × 100। उदाहरण: 100 में से 90 लाइनें पूरी भेजीं, तो लाइन फिल रेट 90% है। यूनिट फिल रेट और पूरे ऑर्डर का फिल रेट अलग माप हैं।

फिल रेट कैलकुलेटर खोलें (अंग्रेज़ी)

OTIF में दोनों शर्तें ज़रूरी हैं

ऑर्डर समय पर भी पहुँचना चाहिए और पूरा भी। यदि कुल 100 ऑर्डर में 80 समय पर, 90 पूरे और 75 दोनों शर्तों पर सही हैं, OTIF 75% है। दोनों का साझा आँकड़ा नहीं है तो सही प्रतिशत नहीं निकाला जा सकता; केवल सीमा मिलती है।

OTIF कैलकुलेटर खोलें

मासिक समीक्षा

  1. टीम के साथ हर KPI की परिभाषा तय करें।
  2. उदाहरण आँकड़ों की जगह अपने सत्यापित आँकड़े भरें।
  3. कारण जाँचें, जिम्मेदार व्यक्ति और अगली तारीख लिखें।

यह शुरुआती हिन्दी सामग्री है। शब्दावली में सुधार के लिए support@warehouseops.in पर सुझाव भेजें।